फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Students should not ignore essential nutrients'

‘छात्राएं आवश्यक पोषक तत्वों की न करें अनदेखी’

Thu, 04 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
'Students should not ignore essential nutrients'
‘छात्राएं आवश्यक पोषक तत्वों की न करें अनदेखी’
विज्ञापन

बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की प्राणी विज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुसुम सिंह मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कहा कि शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की अनदेखी करने से बीमारियां घेर लेती हैं। शरीर को नियमित रूप से निश्चित मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शरीर का स्वास्थ्य होना जरूरी है। मेरठ स्थित देवनागरी कॉलेज की प्राणी विज्ञान विभाग की डॉ. भारती अवस्थी ने कहा कि शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। कहा कि छात्राएं खानपान पर शेड्यूल बनाकर ध्यान दें।
विज्ञापन

इससे बिना रुकावट लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। केडीसी के वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. गोपालजी कुशवाहा का व्याख्यान में विशेष सहयोग रहा। प्राणि विज्ञान की डॉ. सपना रानी ने वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। मौके पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय व 70 से अधिक छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed