फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students mesmerized by cultural program

Basti News: सांस्कृतिक कार्यक्रम से विद्यार्थियों ने किया मंत्रमुग्ध

Thu, 23 Mar 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students mesmerized by cultural program
दीनबंधु महाविद्यालय में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
मानिकचंद। दीनबंधु महाविद्यालय तेनुआ में बीए-बीएससी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग समारोह आयोजित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि प्रबंधक हरिशंकर चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य सतीश सिंह रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा अल्का व निहारिका चौधरी ने सरस्वती वंदना तथा नेहा सिंह, अंसनी सिंह, लक्ष्मी यादव व रूचि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

स्वागत गीत के बाद बारी आई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तो गार्गी तिवारी व अनुपमा पांडेय ने ...पिया-पिया... और ...वो दोस्त हमें हरदम, हर लम्हा... गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। शबा खातून, सना, तमन्ना, तय्यबा, निशा, आरती, पुष्पा, कन्या, शिवांगी, रोली, निशा मौर्या ने फिल्मी गीत पर सामूहिक प्रस्तुति दी। छात्रों ने ...यूपी वाला ठुमका लगाओ हीरो जैसा नाच के दिखाओ... पर शानदार प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नाटक, दहेज आदि विषयों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक हरिशंकर चौधरी ने कहा कि हम व हमारा महाविद्यालय परिवार अच्छी से अच्छी शिक्षा देने में उत्तरोत्तर अग्रसर है। पूर्व प्राचार्य सतीश सिंह व उपप्रबंधक रविशंकर चौधरी ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का मंच देता है।

प्रबंधक हरिशंकर चौधरी, उपप्रबंधक रविशंकर चौधरी, पूर्व प्राचार्य सतीश सिंह ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन कर रहीं शालिनी, कानिया सिद्दकी एवं सूरज ने आभार जताया। इस मौके पर विट्टू सिंह, शीला कन्नौजिया, सुनीता, सीमा, शशि, अमित चौहान, संदीप, राकेश, अनूप चौहान, दिवाकर वर्मा, अभिषेक वर्मा, वृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed