फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students engaged in Ganga Utsav, gave messages of cleanliness

Basti News: गंगा उत्सव में जुटे विद्यार्थी, दिए स्वच्छता के संदेश

Tue, 05 Nov 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Students engaged in Ganga Utsav, gave messages of cleanliness
गंगा उत्सव में सम्मानित किए गए विद्यार्थी
वन विभाग के जिला गंगा समिति ने कुआनो नदी के अमहट घाट पर किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कुआनो नदी के किनारे स्थित शहर अमहट घाट पर वन विभाग के जिला गंगा समिति की ओर से सोमवार को गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नदियों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएफओ जेपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों को नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि इन्हें स्वच्छ बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। वन विभाग के जिला परियोजना अधिकारी अमित गुप्ता ने गंगा उत्सव के औचित्य व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान चित्रकला, नृत्य, रंगोली व प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें सेंट्रल स्कूल व श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों व उन्नति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शाम को सामूहिक दीपदान कर मां गंगा की आरती उतारी गई। इस मौके पर आयुष चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा, शिक्षाविद् त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, प्रधानाचार्य माया देवी, हरीराम व ममता दास के अलावा वन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed