फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   student union election process begins

छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया शुरू

Sun, 13 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में सोमवार से छात्रसंघ चुनावी प्रक्रिया
विज्ञापन
शुरू हो रही है। दो दिन तक नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद 16 दिसंबर को छह पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहमा गहमी बढ़ गई है। सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी और मंगलवार तक चलेगी। बुधवार को नामांकन पत्रों का दाखिला होना है।

ऐसे में छात्रसंघ चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की भाग दौड़ तेज हो गई है। कॉलेज परिसर छात्रनेता छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर अपनी दावेदारी के बारे में बता कर सहयोग मांग रहे हैं।

वे सुबह से लेकर देर शाम तक कालेज के छात्र छात्राओं से संपर्क कर रहे है। उनके घरों और कोचिंग सेंटरों तक पहुंच सहयोग का अनुरोध कर रहे हैं। कॉलेज के गेट, कंपनी बाग पर संभावित प्रत्याशियों के बड़े बड़े होर्डिंग्स लगे है।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी अपनी रणनीति बना रही है। अध्यक्ष पद के साथ ही कुछ अन्य पदों पर भी उनके प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते है। वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा की ओर से भी प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चा है। अभी किसी ने अपना अधिकृत तौर पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed