{"_id":"64eb93f0676ea1413f05f2eb","slug":"student-union-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3437-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्राचार्य से वार्ता विफल, लिखित में चुनाव तिथियों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्राचार्य से वार्ता विफल, लिखित में चुनाव तिथियों की मांग
Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज गेट पर आमरण अनशन कर रहे छात्रों से रविवार को प्राचार्य प्रो. रीना पाठक के साथ करीब आधा दर्जन शिक्षकों ने मुलाकात की। प्राचार्य ने छात्रों से मिलकर अनशन समाप्त करने की अपील की, लेकिन उन्होंने सीधे मना करते हुए कहा कि जब तक चुनाव कराने की तिथियों की लिखित में घोषणा नहीं की जाएगी तब तक अनशन समाप्त नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने धरने पर बैठे छात्रों को मनाने का कई बार प्रयास कर चुके हैं। 26 अगस्त को उन्होंने दो बार छात्रों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन सभी चुनाव की तिथियों की लिखित मांग पर अड़े रहे। रविवार को प्राचार्य, मुख्य नियंता व सभी शिक्षक महाविद्यालय पहुंचकर छात्रों से वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। अंत में प्राचार्य ने डीएम प्रियंका निरंजन से मामले को लेकर बात की। डीएम ने कहा कि सोमवार को वह छात्रों को वार्ता के लिए बुलाएंगी। मौके पर डॉ. रोहित सिंह, डॉ. त्रिलोकीनाथ, डॉ. हरिओम सिंह पटेल, डॉ दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
चुनाव तिथियों की लिखित में करें घोषणा
बस्ती। अनशन कर रहे छात्रों ने बताया कि जब तक प्रशासन व महाविद्यालय लिखित में चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं करता है, तब तक अनशन समाप्त नहीं किया जाएगा। संतकबीरनगर में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी चल रही है, लेकिन बस्ती में प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। मौके पर आनंद दुबे, सचिन दुबे, अनुराग तिवारी, आनंद त्रिपाठी, विशाल पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद