फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student suicide case: Investigators arrived to take statements of family members

छात्र खुदकुशी प्रकरण : परिजनों का बयान लेने पहुंचे विवेचक

Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Student suicide case: Investigators arrived to take statements of family members
- भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी की परिवार से मुलाकात
विज्ञापन

- न्याय न मिलने पर आंदोलन पर बैठने की कही गई बात
- प्रार्थनापत्र गायब करने वाले सिपाहियों पर कार्रवाई न होने से निराश है परिवार
- कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले हुई थी खुदकुशी की घटना

कप्तानगंज (बस्ती)। मनबढ़ों के जुल्म से छात्र की खुदकुशी के तीन दिन बीत जाने के बावजूद गांव का माहौल बेहद गमगीन है। किशोर के नाना-मामा ही नहीं गांव भर के लोग घटना से आहत हैं। कुछ पूछने पर लोग दूसरी तरफ मुंह घुमा लेते हैं। उसके परिवार के लोग जुल्म ढाते समय वीडियो बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने और प्रार्थनापत्र गायब करने वाले सिपाहियों पर कार्रवाई न होने से आहत हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को थाने से गांव पहुंचे विवेचक ने मृतक के मामा, माता-पिता का बयान दर्ज किया।
उधर, भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। न्याय का भरोसा दिलाते हुए उन लोगों ने कहा कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग धरना देते हुए आंदोलन करेंगे। किशोर के माता पिता, मामा सहित कई लोगों ने बताया कि एक छात्रा उसके साथ गोटवा में पढ़ती थी। 20 दिसंबर को उसका बर्थडे था। छात्रा के फोन करने पर किशोर उसके घर पर केक काटने गया था। देर रात छात्रा के भाई ने उसे फोन करके फिर बुलाया और गांव के दो लोगों सहित अपने दोस्तों के साथ गांव से सटे एक सुनसान टिनशेड में ले जाकर कपड़े उतरवाकर मारापीटा। अश्लील हरकत करते हुए दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। किशोर के साथ हो रहे इस जुल्म का गांव का ही एक लड़का वीडियो बना रहा था। परिवार के लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन चल रही है। आरोपी को तलाश करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सबको खटक रहे दो सिपाही
- इस केस में थाने के दो सिपाही सभी को खटक रहे हैं। मृतक के पिता, मामा व अन्य लोगों ने बताया कि हल्का सिपाही अरविंद गुप्ता और विनय कुमार जायसवाल ने पीड़ित से तहरीर लेकर दूसरे दिन आरोपियों को बुलाया मगर पैसे लेकर उन्हें छोड़ दिया था। किशोर के ममेरे भाई से दोनों सिपाही आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। जबकि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी लगातार देते रहे। जब किशोर को कहीं न्याय नहीं मिला तो उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है मामला

- संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थानाक्षेत्र का 15 वर्षीय किशोर कप्तानगंज थाना क्षेत्र में ननिहाल में रह कर पढ़ाई करता था। 20-21 दिसंबर की रात जन्मदिन की पार्टी करने के बहाने फोन करके गांव के कुछ लोगों ने बुलाया। वहां उसके कपड़े उतरवाकर मारापीटा और अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाया। आरोप है कि उन लोगों ने पेशाब भी पिलाया। वहां से किसी तरह छूटकर किशोर घर पहुंचा। दूसरे दिन थाने में उसने शिकायत की। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर थाने पर दिन में बैठाया, लेकिन शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। आरोप है कि अत्यंत आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने के लिए किशोर ने आरोपियों से कहा तो उन लोगों ने उसे थूककर चटाया। जिससे आहत होकर उसने सोमवार को सुबह फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed