{"_id":"6267a6559f5c0406a81f0cd8","slug":"student-going-to-give-practical-dies-after-being-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, प्रैक्टिकल देने जा रही थी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, प्रैक्टिकल देने जा रही थी छात्रा
Tue, 26 Apr 2022 01:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक छात्रा। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती-कांटे मार्ग पर मंगलवार सुबह प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर छात्रा के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह नौ बजे मुंडेरवा बोदवल ग्राम निवासी इंटर की छात्रा वैष्णवी प्रजापति ऊर्फ खुशी (18) अपनी स्कूटी से घर से निकली। टेमी निवासी अपनी दोस्त को मुंडेरवा के पास गोदमवा तिराहे से लिया और हंसराज इंटर कालेज गनेशपुर में प्रौक्टिकल देने जाने लगी। बस्ती कांटे मार्ग पर मकबूलगंज के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उसकी दोस्त को भी चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां वैष्णपी केे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, उसकी दोस्त को प्राथमकि उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृत छात्रा वैष्णवी मुंडेरवा के समाचार पत्र वितरक महेंद्र प्रजापति की भतीजी थी।
विज्ञापन