{"_id":"66f1df5735e2b73b8f0c8e64","slug":"student-goes-missing-while-bathing-in-pond-with-friends-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124405-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दोस्तों संग कुआनो में नहाते समय छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दोस्तों संग कुआनो में नहाते समय छात्र लापता
Tue, 24 Sep 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली के अमहट पुल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर से सटे कुआनो नदी के अमहट घाट पर सोमवार की शाम दोस्तों संग नहाने गया 17 वर्षीय छात्र पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता किशोर की तलाश में जुट गई।
कृषि विभाग में कार्यरत कोतवाली के छितही नरसिंह निवासी शिव सागर का परिवार शहर के शिवा कॉलोनी में रहता है। 11वीं में पढ़ने वाला उनका बेटा ओम सोमवार को दोस्तों के साथ कुआनो नदी में नहाने गया था। लोगों के अनुसार, नहाते समय ओम पानी में डूबने लगा। यह देख साथ नहा रहे बच्चों के साथ अन्य लोगों ने शोर मचाया। मगर, तब तक वह पानी में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि कुआनो में लापता किशोर की तलाश की जा रही है। संवाद