फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student dies after being hit by school bus, another injured

स्कूल बस की चपेट से छात्र की मौत, दूसरा घायल

Thu, 28 Apr 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by school bus, another injured
स्कूल बस की चपेट से छात्र की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती)। स्थानीय कस्बे से सटे बरहपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से कक्षा तीन के 12 वर्षीय छात्र की मौके पर मौत हो गई। 10 वर्षीय दूसरा छात्र घायल हो गया। बच्चों को चपेट में लेने के बाद बस पलट गई। उसका चालक फरार हो गया।
बृहस्पतिवार को परशुरामपुर कस्बा निवासी व किराने की दुकान चलाने वाले अवधेश कुमार का पुत्र आदर्श गुप्ता वहीं के अपने दोस्त आर्यन पुत्र गया प्रसाद के साथ साइकिल से पड़री बाबू की तरफ जाने वाली सड़क पर निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी सामने से आ रही बस की चपेट में दोनों आ गए। पहिए के नीचे आने की वजह से आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट में आने के बाद आर्यन दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद बस पलट गई।
विज्ञापन

बस पर किसी विद्यालय का नाम नहीं लिखा है। चर्चा थी कि बस छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कान्वेंट स्कूल की है। ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आदर्श के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अवधेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष परशुरामपुर अरविंद कुमार शाही ने बताया कि बस की पहचान नहीं हो पा रही है। अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि हादसा जिस बस से हुआ है, वह किस स्कूल की है, अभी यह पता नहीं चल पाया है। इसके बारे में जानकारी लेने के बाद उसकी फिटनेस और परमिट आदि की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed