फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strong sunshine and heatwaves troubled people, maximum temperature reached 41 degrees

Basti News: तेज धूप-लू ने किया परेशान, 41 डिग्री पर अधिकतम तापमान

Thu, 15 May 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strong sunshine and heatwaves troubled people, maximum temperature reached 41 degrees
बस्ती। जिले में बुधवार सुबह से झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है। गर्मी का पारा दोपहर में 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो लोग परेशान हो गए। दोपहर में भीड़-भाड़ से अटा रहने वाले शहर के मुख्य बाजार पक्के पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सहालग का सीजन होने के बावजूद बहुत कम लोग बाजार में खरीदारी करते नजर आए। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी जल्द पारा 44 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा। इस दौरान चल रहे लू के थपेड़े भी परेशानी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से रोजाना तापमान वृद्धि हो रही है। पारा बुधवार को 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के साथ ही साथ लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सहालग के सीजन में परिवार के साथ खरीदारी करने पुरानी बस्ती के राजा बाजार पहुंचीं वाल्टरगंज निवासी कलावती देवी कहती हैं सुबह दस बजे ही झुलसा देने वाली गर्मी थी, घर में शादी है तो मजबूरी में निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में गर्मी के कारण खरीदार कम ही दिख रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार पक्के पर इसका असर देखने को मिला। बुधवार दोपहर बाजार में भीड़ काफी कम रही। गांधीनगर के रमाशंकर ने कहा कि मजबूरी में उन्हें बोतलबंद पानी खरीद कर पीना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed