{"_id":"679d1f61a53aaa3e34066b6b","slug":"strong-room-will-be-under-surveillance-of-voice-recorder-and-cctv-cameras-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131280-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वायस रिकाॅर्डर व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वायस रिकाॅर्डर व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा स्ट्रांग रूम
Sat, 01 Feb 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए हो रहे कड़े इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा करीब है। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटा है। परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले स्ट्रांग रूम खोलने के निर्देश दिए गए हैं। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस स्ट्रांग रूम की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रधानाचार्य को सौंपी गई है। कोई भी गड़बड़ी पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा की कापियों और पेपर को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय समेत परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम आधुनिक उपकरणों से लैस किए गए हैं। स्ट्रांग रूम में नाइट विजय कैमरा, वायस रिकाॅर्डर लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के संचालन और पेपर रखने और निकालने की पूरी प्रक्रिया पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में होगी। स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
..
124 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
24 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा जनपद में 124 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 81025 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 241863 और इंटरमीडिएट के 38,829 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
..
कोट
यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए गए है। वायस रिकाॅर्डर और सीसीटीबी कैमरे से लैस स्ट्रांग रूम की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की होगी। जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
- जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीआईओएस