फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stray animals are troubling farmers, causing damage to crops

Basti News: छुट्टा पशुओं से किसान बेहाल, फसलों को हाे रहा नुकसान

Fri, 06 Feb 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Stray animals are troubling farmers, causing damage to crops
नगर बाजार के बकैनिया द्वीप के सिवान मे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाते पशु। संवाद
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों छुट्टा पशुओं की बढ़ती समस्या ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। छुट्टा घूम रहे गोवंश और अन्य पशु खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई गांवों में स्थिति यह है कि रात के समय किसान अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। फिर भी फसलों को पूरी तरह बचा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

नाचना, गोटवा, मरवटिया, चौबाह के रहने वालों किसानों का कहना है कि गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों की फसलें आवारा पशुओं का सबसे अधिक शिकार हो रही हैं। खेतों की मेड़ तोड़कर पशु अंदर घुस जाते हैं और देखते ही देखते मेहनत से उगाई गई फसल चौपट हो जाती है। इससे किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है, जिससे उनमें आक्रोश और निराशा दोनों बढ़ रही है।
विज्ञापन

किसान राजेश, गुड्डू, मनोज रामू आदि ने बताया कि शासन द्वारा गोवंश संरक्षण और पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। कई जगहों पर बने गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु होने या उचित देखरेख के अभाव में पशु फिर से सड़कों और खेतों में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने जिला प्रशासन और नगर थाना क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित आश्रय स्थलों में भेजा जाए तथा गोशालाओं की नियमित निगरानी की जाए।

साथ ही फसल क्षति का मुआवजा दिए जाने की भी मांग उठ रही है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed