फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stork's body found on pond bank, another injured

Basti News: तालाब किनारे मिला सारस का शव, दूसरा घायल

Sat, 10 Feb 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Stork's body found on pond bank, another injured
- पोस्टमार्टम में चोट लगने से मौत की पुष्टि, रेंजर ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज ब्लॉक के परिवारपुर गांव के तालाब किनारे शुक्रवारसुबह एक सारस मृत और दूसरा घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सारस के शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल सारस को इलाज के लिए पशु अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, परिवारपुर के तालाब के किनारे जब गांव के लोग गए तो एक सारस मृत और दूसरा घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा राम दयाल यादव ने घायल सारस को पशु चिकित्सालय कप्तानगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने उसका इलाज किया। मृत सारस शव का पोस्ट ्मार्टम चिकित्सक ने किया। पशु चिकित्सक डॉ. सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि चोट लगने के कारण मौत हुई है। रेंजर एपी सिंह ने बताया कि मामला की जांच के निर्देश दिए गए हैं। घायल सारस का इलाज चल रहा है। वह वन विभाग के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed