फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stoppage on paper Ailaghat... Bus running from Halwa Bazaar

Basti News: कागज में ठहराव अइलाघाट...हलुआ बाजार से दौड़ रही बस

Sun, 23 Nov 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Stoppage on paper Ailaghat... Bus running from Halwa Bazaar
गौर। अइलाघाट से हलुआ बाजार, बभनान, परशुरामपुर, मखौड़ा धाम, अयोध्या के रास्ते लखनऊ जाने वाली अयोध्या डिपो की बस का संचालन अइलाघाट की जगह हलुआ बाजार से किया जा रहा है। जबकि अयोध्या डिपो की बस कागज में अइलाघाट से चल रही है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों की मांग पर अयोध्या डिपो की ओर से गौर विकास क्षेत्र के अइलाघाट से लखनऊ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। छह महीने से रोडवेज बस अइलाघाट न जाकर हलुआ बाजार में ठहराव कर रही है। हलुआ बाजार से अइलाघाट की दूरी करीब चार किमी है। रोडवेज बस के अइलाघाट न जाने से कुआनो नदी के उस पार सोनहा क्षेत्र सहित आसपास के यात्रियों को सुबह बस पकड़ने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

बलुआ चौबे गांव के प्रधान प्रतिनिधि पारसनाथ यादव, सावडीह के प्रधान अवधेश कुमार वर्मा, रामप्रकाश वर्मा, अइला गांव के राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में राजधानी लखनऊ के लिए रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू हुआ तो स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी की अब अयोध्या धाम सहित लखनऊ आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। कुछ दिनों तक बस अइलाघाट से चलाई गई। उसके बाद से हलुआ बाजार से संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोट

अइलाघाट घाट पर रात में रोडवेज बस को खड़ी करने में चालक और परिचालक असुरक्षित महसूस करते हैं। वहां से यात्रियों की संख्या बेहद कम रहती है। इनकम कम होने के चलते रोडवेज बस को हलुआ बाजार से संचालन कराया जा रहा है।
-आदित्य प्रकाश, एआरएम, अयोध्या डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed