फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stolen rice and wheat recovered within 24 hours, two arrested

Basti News: 24 घंटे में बरामद हुए चोरी गया चावल-गेहूं, दो गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Stolen rice and wheat recovered within 24 hours, two arrested
बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के पड़िया खास व मझौंआ मीर में मंगलवार की रात अनाज चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। चोरी के 13 बोरा गेहूं तथा एक बोरा चावल को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि निजामुद्दीन निवासी पड़िया खास थाना वाल्टरगंज गेहूं-चावल के व्यापारी हैं। प्राथमिक विद्यालय पड़िया के पास गोदाम में गेंहू व चावल के बोरे में रखे थे। दुकान का शटर का ताला तोड़कर 13 बोरा गेहूं व एक बोरा चावल चोरी हो गया था। बृहस्पतिवार को टेंपो में लादकर दो लोग अनाज लेकर जा रहे थे। संदेह होने पर पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। पकड़े गए आरोपियों में साकिर अली निवासी अयार थाना शिव नगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर और फिरोज अहमद उर्फ गुड्डु निवासी खुसराजपुर पुरानी नौगढ थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed