{"_id":"60f852c18ebc3e6a5848f115","slug":"stolen-by-taking-out-the-key-from-the-head-basti-news-gkp4026993156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरहाने से चाभी लेकर घर के सारे जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरहाने से चाभी लेकर घर के सारे जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरहाने से चाभी निकाल कर ली चोरी
कप्तानगंज थाने के गड़हा गौतम गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थानाक्षेत्र के गड़हा गौतम गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर में घुसकर बक्से में रखे जेवरात चुरा लिया। उक्त गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यराम शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह व उनकी पत्नी रुक्मणी घर के बरामदे में सोए थे। सिरहाने घर की चाबी का गुच्छा रखा था । रात में सिरहाने से चाबी का गुच्छा लेकर दरवाजे का ताला खोलकर चोर घर में घुस गया और कमरे में बक्से में रखी चार सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ा झाला, एक जोड़ा बाली चुरा कर भाग गया। चाबी पुन: सिरहाने रख गया और उन्हें भनक तक न लगी। सुबह जब इन लोगों की आंख खुली दरवाजा खोलकर अंदर गए बक्से के ऊपर रखे कपड़े नहीं थे। जिससे शक होने पर जब इन्होंने बक्सा खोलकर देखा तो जेवरात गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विनय पासवान ने मुआयना किया। एसएचओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।