{"_id":"68ec1097d53182e7540e6826","slug":"statue-of-iron-man-sardar-patel-to-be-unveiled-on-31st-basti-news-c-207-1-bst1001-145701-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण 31 को
Mon, 13 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सरदार पटेल स्मारक संस्थान की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित चौधरी ने की। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। संस्थान परिसर में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण 31 अक्तूबर को भव्य समारोह के बीच कराने का निर्णय लिया गया।
विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र चौधरी, राजमणि चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल स्मारक संस्थान निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित हो जाने से नई पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेगी। महामंत्री डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद चौधरी ने संस्थान के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। बताया कि सरदार पटेल की प्रतिमा बनकर तैयार है। 31 अक्तूबर को उसका अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। इं. विक्रम चौधरी की अध्यक्षता में पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति का गठन किया गया है। इस मौके पर रामजी चौधरी, इं. श्यामलाल चौधरी, भानुप्रताप चौधरी, श्यानरायन चौधरी, प्रेमचंद पटेल, गौरव चौधरी, रामकृपाल चौधरी, इं. राजेंद्र चौधरी, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद