फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   state workers warned bjp government

कर्मचारियों ने भाजपा को नुकसान की चेतावनी दी

Mon, 04 Feb 2019 11:01 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Feb 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
state workers warned bjp government
धरना देते राज्य कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए छह से 12 फरवरी तक राज्यकर्मियों की महाहड़ताल शुरू होने जा रही है। एक दिन पहले पांच फरवरी को बाइक रैली कर शास्त्री चौक से अंतिम चेतावनी दी जाएगी। इसकी तैयारी के लिए दिनभर विभिन्न संगठनों की बैठक और जनसंपर्क का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर सोमवार को बैठक में आन्दोलन की व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा व मंत्री तौलू प्रसाद ने बताया कि बैठक में लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई, उद्यान, कृषि, रजिस्ट्री, बेसिक शिक्षा, पूर्ति कार्यालय, उप्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के लोग शामिल रहे। अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी धमकी से झुकने वाले नहीं हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, संतोष, राजेश कुुमार आदि शामिल रहे। सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्या ने कहा कि संघर्ष निर्णायक दौर में है। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का कोई ठोस फैसला नहीं आया तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सक्सेरिया इंटर कॉलेज में हुई। अध्यक्षता रामचन्द्र यादव ने की। जिला महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने पांच को होने वाली बाइक रैली में अधिक से अधिक शिक्षक कर्मचारी को शामिल होने की अपील की। चकबंदी लेखपाल संघ की बैठक तहसील भवन में हुई। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से विनय मिश्रा को मंत्री एवं अविनाश सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बाइक रैली में सभी चकबंदी लेखपाल शामिल होंगे। कार्यक्रम को मो. जावेद, अविनाश सोनी, उमेश सोनी, विश्वदीपक, विश्वनाथ यादव आदि ने संबोधित किया। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज की बैठक में हड़ताल के दौरान पूर्ण तालाबंदी का निर्णय लिया गया। बैठक में मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच उप्र. के आह्वान पर छह से 12 फरवरी तक निर्धारित हड़ताल में सभी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देंगे। 
विज्ञापन


भाकपा का धरना आज 
बस्ती। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पांच फरवरी को चार सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया जाएगा। मंगलवार को दिन में 11 बजे से शास्त्री चौक पर धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। यह जानकारी पार्टी सचिव अशर्फीलाल ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed