फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   state worker pretest

आंदोलन को धार देने में जुटा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

Fri, 04 Nov 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
state worker pretest
आंदोलन को धार देने में जुटा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
विज्ञापन

- कर्मियों को सात नवंबर के धरने में एक मंच पर जुटाने में लगा है संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सात नवंबर को आयोजित धरने को धार देने में जुटा है। इसके लिए कर्मियों को एक मंच पर लाने का प्रयास जारी है। शुक्रवार को संगठन ने व्यापार कर, विकास भवन, जिला पंचायत, कोषागार, कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में जन संपर्क किया। कर्मियों को मांगों से संबंधित पर्चा देकर सात नवंबर को आंदोलन में शामिल होने को कहा गया है।

कर्मियों ने विभागों में मिलने पहुंचे जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि सरकार के हठवादी रवैया के कारण ही कर्मचारी आंदोलन की ओर अग्रसर हैं। समय रहते सरकार 11 सूत्री मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो कर्मचारी निर्णायक आंदोलन छेड़ेंगे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र एवं कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेस पाठक ने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर एकजुट होकर सात नवंबर को 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना में शामिल होंगे। इस मौके पर उमारमण त्रिपाठी, दयाशंकर मौर्य, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार, रामजी, रामपति, सरोज मिश्र, प्रदीप यादव, आलोक श्रीवास्तव, रामसकल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed