फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   State Tax XI Taxation

Basti News: राज्य कर एकादश ने टैक्सेशन बार को 138 रन से हराया

Mon, 26 Feb 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
State Tax XI Taxation
जिला स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता में राज्य कर विभाग की टीम को किया गया पुरस्कृत।
सद्भावना क्रिकेट मैच, सहायक आयुक्त मनोज बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। राज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य कर विभाग बस्ती व टैक्सेशन बार एसोसिएशन बस्ती के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच रविवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। राज्य कर एकादश की टीम ने टैक्सेशन बार की टीम को 138 रन से हरा दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए सहायक आयुक्त मनोज कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
इससे पहले मुख्य अतिथि राज्य कर गोरखपुर के ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) राम सिंह ने मैच का उद्घाटन किया। राज्य कर एकादश की ओर से कप्तान उपेंद्र यादव ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में तीन विकेट खोकर राज्य कर विभाग की टीम ने 264 रन बनाए। जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए टैक्सेशन बार एसोसिएशन एकादश 20 ओवर में पर विकेट पर मात्र 128 रन ही बना सकी। राज्य कर एकादश की टीम 136 रन से मैच जीत गई।
विज्ञापन

टैक्सेशन बार एसासिएशन बस्ती की तरफ से मनमोहन श्रीवास्तव ''काजू'' ने सर्वाधिक 45 रन नाबाद का योगदान अपनी टीम को किया। मैच की समाप्ति पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सहायक आयुक्त (नाबाद 73 रन) मनोज कुमार यादव, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार प्रवीण कुमार पांडेय, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार सूरज शुक्ल व बेस्ट क्षेत्ररक्षण का पुरस्कार एमके सिंह एडवोकेट को दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, ओपी गुप्ता, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, सूर्यनारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed