Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   State handball competition to be held at the stadium; Basti to host

Basti News: स्टेडियम में होगी प्रदेश हैंडबॉल प्रतियोगिता, बस्ती मेजबान

Mon, 30 Nov 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
State handball competition to be held at the stadium; Basti to host
बस्ती। खेल प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका देने के साथ ही जनपद को एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी मिली है। जिले में 16 से 19 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय प्राइजमनी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बस्ती की टीम गोरखपुर में प्रतिभाग करेगी। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बस्ती में 16 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर चयन ट्रायल सात दिसंबर और मंडल स्तर पर चयन ट्रायल आठ दिसंबर को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय प्राइजमनी बास्केटबॉल प्रतियोगिता छह से आठ दिसंबर तक गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित होगी। इसमें बस्ती की टीम भी हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल दो दिसंबर और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल तीन दिसंबर को निर्धारित किया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं, बस्ती में प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के खेल माहौल को भी नई पहचान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed