फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   stadium

नए स्टेडियम के लिए तलाशी जा रही जमीन

Mon, 23 Aug 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
stadium
लंबे समय से खेल की सुविधाओं को बढ़ाने हो रही है मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में खेलों के प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से नया स्टेडियम स्थापित करने की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि जिले में इनडोर स्टेडियम के लिए प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम सदर को जमीन ढूंढने का निर्देश दिया गया है। जमीन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अमर शहीद सत्यावान सिंह क्रीड़ा स्टेडियम में जगह की कमी के चलते नए खेल प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत नहीं हो पा रही है। मौजूदा समय में स्टेडियम में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, हैंडबॉल, बास्टेकबॉल आदि खेलों का प्रशिक्षण देने की सुविधा है। नए खेलों के प्रशिक्षण शिविर शुरू कराने की खेल विभाग ने कई बार निदेशालय से पत्राचार किया लेकिन जगह की कमी के चलते हर बार यह फाइलों में ही सिमट कर रह गया।
विज्ञापन

वहीं खिलाड़ी लंबे समय से तरणताल की मांग करते आ रहे हैं। मगर हर बार जमीन की कमी आड़े आ जाती है। सांसद हरीश द्विवेदी भी कई बार खेल अवस्थापनाओं को बढ़ाने की बात कह चुके हैं। जमीन की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण नए खेल प्रशिक्षणों की शुरुआत के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। ऐसे में जिले में नए स्टेडियम की स्थापना के लिए जमीन तलाशे जाने की कवायद ने खिलाड़ियों में उत्साह का संचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 15 एकड़ जमीन की होगी जरूरत
जिला क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में खेल गतिविधियां बढ़नी हैं। ऐसे में नया स्टेडियम भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। खेलों के संसाधनों के विस्तार और भविष्य को ध्यान में रखते हुए 10 से 15 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। तब जाकर तरणताल, स्कवैश, जूडो, कुश्ती, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, एथलेटिक्स, लॉन टेनिस और सिंथेटिक टर्फ तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed