{"_id":"610c0ff08ebc3eaa063a9d70","slug":"sports-competition-going-on-among-prisoners-basti-news-gkp404528335","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों के बीच चल रही खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों के बीच चल रही खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदियों के बीच चल रही खेल प्रतियोगिता
विभिन्न स्पर्धा के लिए 48 बंदियों का हुआ चयन
शतरंज, बैडमिंटन, कैरम और अन्य खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा
स्वतंत्रता दिवस पर होगा इंडोर खेलों का फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच बृहस्पतिवार को शतरंज की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके लिए 48 कैदियों/बंदियों को चयनित किया गया। जेल अधीक्षक, जेलर समेत अन्य अफसरों की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में बंदियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि स्वाधीनता दिवस पर सांस्कृतिक व खेल की तैयारी कराई जा रही है। बैडमिंटन, कैरम और शतरंज जैसे इंडोर खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, गायन, निबंध प्रतियोगिता, काव्य लेखन, कहानी लेखन और चित्रकला सहित अन्य प्रतिस्पर्धा भी होगी। इससे इन कैदियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी, डिप्टी जेलर सुनील सिंह, रतन कुमार, बाबूराम यादव की देख-रेख में सर्किल व बैरक वाइज प्रतिस्पर्धा आयोजित कराई जा रही है। जीतने वाले बंदियों को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।