फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sports activities were discussed in the annual meeting of Krida Bharti.

Basti News: क्रीड़ा भारती की वार्षिक बैठक में खेल गतिविधियों पर हुई चर्चा

Sun, 12 Apr 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sports activities were discussed in the annual meeting of Krida Bharti.
क्रीड़ा भारती की बैठक में मनोनीत हुए पदा​धिकारी स्रोत स्वयं
बस्ती। क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत की वार्षिक नियोजन बैठक रविवार को गोटवा स्थित एक मैरिज हाल में हुई। बैठक में क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक अजय रजत दीक्षित शामिल हुए। उन्होंने संगठन के कार्यों को गति देने पर बल दिया। प्रांतीय अध्यक्ष अरुण प्रजापति ने बस्ती जनपद कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रभाकर ओझा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुधीर कुमार पांडेय को सह मंत्री का दायित्व सौंपा। वहीं, खेल गतिविधियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यों का निष्ठा से निर्वहन करें। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है उसका निर्वहन करते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे। बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस, हनुमान जयंती, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस, क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा, माता जीजाबाई पुरस्कार तथा सूर्य नमस्कार के सफल संचालन हेतु रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

साथ ही संगठन के विस्तार एवं गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेल को आनंद एवं संस्कार के रूप में समाज में स्थापित करने के लिए कार्यरत है तथा प्राचीन भारतीय खेलों के प्रति जनजागरूकता फैलाने का निरंतर प्रयास कर रही है। अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख राम सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष अंजू सिंह, प्रांत मंत्री बीएन मिश्रा, प्रांत सह मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र कुमार पाठक, प्रांत आईटी प्रमुख अमित त्रिपाठी, प्रांत कोषाध्यक्ष चिन्मयानंद मल्ल एवं महानगर संयोजक मानवेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed