फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sport kik boxing

Basti News: किक बॉक्सिंग में जिले के पांच होनहारों ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 13 Aug 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
sport kik boxing
किक बॉ​क्सिंग में जिले के पांच होनहारों ने जीता स्वर्ण पदक
बस्ती। वाराणसी में आयोजित काशी कप राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के आठ हाेनहारों ने पांच स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता है। टीम के प्रशिक्षक करुणेश मणि पाठक ने बताया कि सब जूनियर कैटेगरी में आयुष सोनकर ने स्वर्ण पदक, सीनियर कैटेगरी में अपने-अपने भारवर्ग में राहुल सिंह, महेश वर्मा, कुनाल सोनकर व प्रदीप कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि धनंजय सोनकर ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

कैडेट कैटेगरी में अंकित कुमार ने कांस्य पदक जीता। आलोक सोनकर को जूनियर कैटेगरी में हार का सामना करना पड़ा। सभी विजेताओं का चयन नवंबर में किक बाॅक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में 10 व 11 अगस्त को हुआ था। इसमें प्रदेश के 12 जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर अर्जुन पंडित, विनय कुमार, ओमप्रकाश शुक्ला, रजनीश मिश्रा, बसंत यादव, अशोक शुक्ला, भानुप्रताप सिंह, सतीश सोनकर, अमन, विशाल, गोविंद मिश्रा, शिवांश पांडेय आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed