फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Speeding bus hits motorcycle; constable riding the bike dies in Basti

सड़क हादसे में गई जान: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत- हरदोई के थे रहने वाले

Mon, 22 Jun 2026 04:20 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 04:20 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के लोधौरा निवासी मिथिलेश कुमार 40 वर्ष वर्तमान में सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाने पर कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। आरक्षी मिथिलेश कुमार अपने घर से अवकाश बिताकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Speeding bus hits motorcycle; constable riding the bike dies in Basti
मृतक कांस्टेबल का परिचय पत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र बस्ती बांसी मार्ग पर सोमवार सुबह एक निजी बस ने बाइक सवार कांस्टेबल को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अन्य कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के लोधौरा निवासी मिथिलेश कुमार 40 वर्ष वर्तमान में सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाने पर कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। आरक्षी मिथिलेश कुमार अपने घर से अवकाश बिताकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे जैसे ही वह अपनी बाइक से वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती- बांसी मार्ग पर स्थित बालेडीहा गांव के समीप पहुंचे थे तभी बांसी से बस्ती की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की आरक्षी मिथिलेश कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed