फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Special trains will run for Holi, passengers will get convenience

Basti News: होली के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sun, 02 Mar 2025 09:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Mar 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Special trains will run for Holi, passengers will get convenience
रेलवे प्रशासन की ओर से रविवार से शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। होली पर्व के लिए बड़े शहरों से यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से शुरू कर दिया गया है। होली विशेष ट्रेन के चलने से यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

रेलवे बोर्ड की ओर से होली त्योहार को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। होली स्पेशल ट्रेनें दो से 31 मार्च तक चलेंगी। रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर होली विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन रविवार से शुरू हो गया है। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली के रास्ते खातीपुरा राजस्थान तक जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे दिन सोमवार को यही ट्रेन इसी रास्ते से वापस गोरखपुर को आएगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी के एक कोच, समान द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के चार कोच, वातानकूलित तृतीय श्रेणी के 9 कोच, एसी द्वितीय श्रेणी के दो एवं एसी प्रथम श्रेणी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसी तरह पांच से 27 मार्च तक साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से चलेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुधवार, सीतापुर जंक्शन, बरेली, सहारनपुर, अंबाला कैंट के रास्ते अमृतसर को जाएगी। यही ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से चलकर इसी रास्ते से गोरखपुर को आएगी। होली विशेष ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

...
कोट




होली त्योहार में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से होली विशेष ट्रेनों का संचालन कराने का निर्णय लिया गया है। ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed