फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   special train in basti

दिल्ली, गुजरात, मुंबई से आईं स्पेशल ट्रेनें

Tue, 19 May 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
special train in basti
बस्ती रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए लाइन में लगे श्रमिक। - फोटो : BASTI
तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, मुंबई से आईं स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

बस्ती। देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बस्ती रेलवे स्टेशन पर आने का सिलसिला मंगलवार को जारी रहा। करीब दस हजार मुसाफिरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बस्ती पहुंचीं।
पहली गाड़ी संख्या 06171 रात्रि 01:45 पर कोयंबटूर से 1437 यात्रियों को लेकर बस्ती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। इसमें बलरामपुर, देवरिया, महराजगंज, आजमगढ़ सहित अन्य जिले के लोग शामिल थे। दूसरी गाड़ी संख्या 04032 सुबह 04:10 बजे दिल्ली से 62 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर व बस्ती जिले के लोग मौजूद थे। तीसरी गाड़ी संख्या 09179 सुबह 04:40 बजे गुजरात से 348 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें प्रदेश के कई जिलों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

चौथी गाड़ी संख्या 01755 मुंबई से सुबह 05:12 बजे 1667 यात्रियों को लेकर पहुंची। पांचवीं गाड़ी संख्या 04032 सुबह 07:25 पर मुंबई से 138 यात्रियों को लेकर पहुंची। छठवीं गाड़ी संख्या 04060 सुबह 8:44 बजे झांसी से 186 व गाड़ी संख्या 07303 सुबह 10:50 बजे हुबली से 1335 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें भी प्रदेश के कई जिले के लोग सवार थे। गाड़ियों के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गाड़ी रुकते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव व जीआरपी थानाध्यक्ष मार्केंडेय यादव ने व्यवस्था को संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के लिए जनपदवार बनाए गए काउंटर
थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफार्म एक पर जनपदवार काउंटर बनाए गए थे, जहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी एक-एक कर सबकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे। यहां से निकलने के बाद परिवहन निगम की ओर से बसों का इंतजाम किया गया था। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बसों में बैठाया गया। बिस्किट व पानी देकर विदा किया गया। इस बीच डीएम आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। किसी को कोई समस्या न हो इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed