फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Special Secratery inspected kaily hospital

विशेष सचिव ने जानी कोविड की तैयारी, देखे अस्पताल

Sat, 15 Jan 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Special Secratery inspected kaily hospital
विशेष सचिव ने कैली अस्पताल का लिया जायजा, देखी कोविड की तैयारी
विज्ञापन

बस्ती। शासन के निर्देश पर विशेष सचिव खाद्य एवं रसद ओपी वर्मा ने मेडिकल कॉलेज/कैली अस्पताल, 100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया तथा कोइलपुरा गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। कैली अस्पताल में विशेष सचिव ने कोरोना के लिए की गई तैयारी व प्रबंधन का मुआयना किया।
अस्पताल में कुल 350 बेड हैं जिसमें से 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। 80 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखा गया है। सभी बेड पर पाइपलाइन से ऑक्सीजन की व्यवस्था पाई गई। विशेष सचिव ने यहां स्थापित एक हजार, पांच सौ व 165 लीटर प्रतिमिनट क्षमता के तीनों प्लांट का निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि एक हजार लीटर प्रतिमिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट से सिलिंडर भरने की सुुविधा भी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कोरोना मरीजों के लिए 24 घंटे भर्ती एवं इलाज की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है। कैली में टीकाकरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया, जहां 28 को टीका करण किया जा चुका था। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 से एमबीबीएस की पढ़ाई कराई जा रही है। यहां से निकलने के बाद विशेष सचिव ने हर्रैया में 100 बेड के महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह अस्पताल भवन अभी स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हो पाया है। लेकिन, यहां पर आक्सीजन प्लांट की स्थापना हो गई है। 30 बेड का कोरोना वार्ड भी बनाया गया है, जिसमें पाइप लाइन से आक्सीजन पहुंचायी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो-आश्रय स्थल की व्यवस्था का नहीं दिखा पाए रजिस्टर
बस्ती। विशेष सचिव ने सदर ब्लॉक के कोइलपुरा गोआश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां पर कुल 145 गोवंशीय पशु पाए गए। स्टोर की जांच में तीन क्विंटल भूसा, 100 किलो पशु आहार उपलब्ध पाया गया। जानवरों को ठंड से बचाव की पूरी व्यवस्था की गई है। इस दौरान यहां पर फार्मासिस्ट कोई रजिस्टर नहीं दिखा सके। गोवंशीय पशुओं के रख-रखाव, भूसा आदि की व्यवस्था का भी कोई रजिस्टर नहीं पाया गया। इस पर विशेष सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीवीओ डॉ. अश्विनी तिवारी को चेतावनी दी। इस दौरान विशेष सचिव के साथ सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed