{"_id":"6797dd0ce6824284e3098757","slug":"special-cleanliness-campaign-launched-in-cow-farming-areas-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131091-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोसाईं जोत में गया चलाया विशेष स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोसाईं जोत में गया चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। शिवाजी नगर वार्ड के गोसाईं जोत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत चेयरमैन नीलम सिंह राना ने झाड़ू लगाकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। महिलाओं को निःशुल्क डस्टबिन वितरित किए। कहा कि यह इकलौती नगर पंचायत है, जहां प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को एक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इसी प्रकार प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को योग दिवस और वृद्ध जन सम्मान आयोजित होता है।
सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर साप्ताहिक जनता दर्शन, कार्य दिवस पर कंट्रोल रूम की सुविधा सहित दर्जनों जनहितकारी योजनाएं संचालित कर नगर पंचायत नगर देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इस मौके पर तुलसीराम, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, देवेश धर द्विवेदी, चंद्र मणि मिश्रा, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ח