फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP workers in support of Shivam protesting in BHU

Basti News: बीएचयू में धरना दे रहे शिवम के समर्थन में सपा कार्यकर्ता

Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
SP workers in support of Shivam protesting in BHU
बस्ती। बीएचयू में कुलपति आवास के सामने पिछले 10 दिनों से धरना दे रहे छात्र शिवम सोनकर के समर्थन में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया। कटेश्वर पार्क स्थित बाबा साहब के प्रतिमा के समक्ष सपा नेता अरविंद सोनकर के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। कहा कि पीएचडी प्रवेश में छात्र शिवम सोनकर के साथ पक्षपात किया जा रहा है। सामान्य वर्ग में दूसरा स्थान आने पर भी उन्हें प्रवेश नहीं देकर उनकी प्रतिभा का हनन किया जा रहा है। शिवम जैसे मेधावी छात्रों की आवाज दबने नहीं पाएगी। मेधावियों के लिए समाजवादियों का संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा। इस दौरान काली पट्टी बांधकर लोगों ने विरोध जताया। इस मौके पर राम सिंह यादव, यूनुस आलम, अजय यादव, रहमान सिद्दीकी, विशाल, आलम, राहुल कुमार सोनकर, संदीप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed