{"_id":"5ef4d4b28ebc3e4342527179","slug":"sp-performed-in-basti-basti-news-gkp3559351164","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सपा के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन।
- फोटो : BASTI
महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बस्ती। सपा ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को 16 सूत्री ज्ञापन भेजा। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि सरकार रोज महंगाई बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आमजन परेशान है। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है। खेती की पूंजी फंसी होने कारण वे दूसरे सीजन में कर्ज लेेकर फसलें उगा रहे हैं। अपराध और बेरोजगारी चरम पर है।। सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। मौके पर सिद्धेश सिन्हा, जमील अहमद, महंथ यादव, रामशंकर निराला, सुमन सिंह, जावेद पिंडारी, अरविंद सोनकर, फूलचंद्र श्रीवास्तव, रजवंत यादव, धर्मराज यादव, निसार अहमद, महेश तिवारी, शिब्लू पांडेय, मुरली पांडेय, प्रदीप यादव, देवनाथ यादव, प्रशांत यादव, मो. शाहिर, कोईल यादव, रामशब्द यादव आदि मौजूद रहे।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। राजेंद्र ने बताया कि ज्ञापन में पटखौली से घोलवा चौराहा, कांटेखैरा से हरिहरपुर गांव तक व अरदा चौराहा से धंसा डुमरियागंज मार्ग तक सड़क निर्माण की मांग की गई है। इस मौके पर रामकुमार यादव, मो. शकील, राजन यादव, समीउल्लाह खान, अंबिका यादव, अनिल कन्नौजिया, जगराम चौधरी, प्रमोद यादव, दीनानाथ चौधरी, श्याम प्रजापति, छोटेलाल आदि मौजूद रहे। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर राज्यपाल को सबोंधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम आशाराम वर्मा को दिया। इस मौके पर रामललित चौधरी, प्रमोद यादव, राधेश्याम यादव, दीनानाथ चौरसिया, गिरधारी यादव, छोटेलाल यादव, सुभाष यादव, मोहनलाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
कप्तानगज प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रनबहादुर यादव की अगुवाई में पेट्रोल-डीजल की हर दिन बढ़ रही कीमत व महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर अरविंद यादव, समीर चौधरी, यज्ञेश पांडेय, राजाराम यादव, मो. श्वाले, ह्दयराम गौतम, तूफानी यादव, सुशील सोनी, हरिकेश यादव, आनंद चौधरी व मो. कासिफ आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार सप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की ओर से विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेराजगारी और कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर किए गए वादे की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।