फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP is furious over the suspension of arms license

पूर्व मंत्री के शस्त्र लाइसेंस निलंबन से भड़के सपाई

Sat, 21 Aug 2021 06:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
SP is furious over the suspension of arms license
सपा कार्यकर्ताओं न्याय मार्ग से कमिशनर कार्यालय तक जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन। - फोटो : BASTI
पूर्व मंत्री के शस्त्र लाइसेंस निलंबन पर भड़के सपाई
विज्ञापन

बस्ती। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी व उनके परिजनों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जाने के विरोध में शनिवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। विकास भवन से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां आयुक्त के प्रशासनिक अधिकारी को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर शस्त्र लाइसेंस बहाल करने की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, उनके पुत्र व पत्नी का शस्त्र लाइसेंस राजनीतिक दबाव में निलंबित किया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से बहाल न कराया गया तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक रामललित चौधरी, दूधराम, जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण मिश्र, राजाराम यादव, जावेद पिंडारी, यज्ञेश पांडेय, सिद्धेश सिन्हा, अरविंद सोनकर, रत्नाकर धूसिया, तालेबान यादव, अब्दुल वफा, फूलदेव यादव, राजेंद्र चौरसिया, गंगा यादव, मो. जावेद, अखिलेश यादव, बृजेश मिश्र, सुमन सिंह, इंद्रावती शुक्ल, रन बहादुर यादव, सुरेंद्र सिंह ‘छोटे’, राजेंद्र चौधरी, मो. सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed