{"_id":"67e9930f70d3dfebc109a5d7","slug":"sp-delegation-reached-ubhaigave-financial-help-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134258-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उभाई पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल...दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उभाई पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल...दी आर्थिक मदद
Mon, 31 Mar 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में रविवार को दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव पहुंचा। नाबालिग आदर्श उपाध्याय के पिता ओम प्रकाश उपाध्याय और परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी फंड से एक लाख और जिला इकाई की ओर से एक लाख यानी कुल दो लाख रुपये का चेक परिजनों को सौंपा गया।
सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि पुलिस की पिटाई से नाबालिग आदर्श उपाध्याय की मौत मामले में अब तक दोषियों पर एफआईआर दर्ज न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी न्याय दिलाने की दिशा में हर कदम उठाएगी। विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि पुलिस ने मृतक आदर्श उपाध्याय के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी और दोषी पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि यह अन्यायपूर्ण एवं असंवेदनशील कृत्य समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। दुखी परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पार्टी इस मामले में आर-पार का संघर्ष करेगी।
इस दौरान विधायक राजेंद्र चौधरी, कवींद्र चौधरी ‘अतुल’, हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू, नगर पंचायत कप्तानगंज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, हरैया प्रभारी प्रवीण पाठक, कक्कू शुक्ल के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।