फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Solve the problems of farmers quickly and get sugar.

Basti News: किसानों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करें चीनी मिले

Wed, 20 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Solve the problems of farmers quickly and get sugar.
गन्ना केंद्र का निरीक्षण करती सहायक आयुक्त नीलू सिंह
बस्ती। गन्ना किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण एवं क्रय केंद्रों पर हो रहे गन्ने की तौल को लेकर उप चीनी आयुक्त पूर्वी मध्य क्षेत्र लखनऊ की ओर से जांच टीम गठित कर गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कराया जा रहा है। मंगलवार को सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर नीलू सिंह ने जांच टीम के साथ जिले के कई गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारण कराने के लिए चीनी मिलों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


उप चीनी आयुक्त पूर्वी मध्य क्षेत्र लखनऊ के निर्देश पर गन्ना क्रय केंद्रों के निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित किया गया है। इसमें सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर नीलू सिंह को अध्यक्ष एवं प्रभात सिंह खंडसारी निरीक्षक सीतापुर व उज्जवल सिंह निरीक्षक लखीमपुर खीरी को सदस्य नामित किया गया है। सहायक चीनी आयुक्त नीलू सिंह ने जांच टीम के साथ बभनान चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र हर्रैया ए, चीनी मिल रौजा गांव के क्रय केंद्र विक्रमजोत, चीनी मिल मसौधा के क्रय केंद्र केशवपुर एवं रुधौली चीनी मिल गेट का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कुछ केंद्रों पर कांटे के बगल खुली जगह पाया गया। उले तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। ठंड को देखते हुए क्रय केंद्रों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए। तौल के लिए खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए किसानों को निर्देशित किया गया। सहायक चीनी आयुक्त ने किसानों से कहा कि किसी भी समस्या के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते हैं। शिकायत सही मिलने पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed