{"_id":"66f855ac115a981877094179","slug":"solution-day-lost-due-to-bad-weather-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124724-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खराब मौसम की भेंट चढ़ा समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खराब मौसम की भेंट चढ़ा समाधान दिवस
Sun, 29 Sep 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
कलवारी में चक का पैमाइश करने के कमिश्नर ने दिए निर्देश
डीएम और एसपी ने लालगंज व मुंडेरवा थाने में की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/कलवारी। समाधान दिवस भी इस बार खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। थानों में काफी कम लोग समस्या लेकर आए। कलवारी में राजस्व संबंधी कुल चार मामले आए। इनमें एक का निस्तारण राजस्व टीम ने किया।
दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने एक घंटे तक लोगों की समस्याओं को सुना। इसी बीच बभनियांव बुजुर्ग निवासी पारस नाथ सिंहफरियाद लेकर पहुंचे। उनका कहना है कि वह परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। गांव वालों से सूचना मिली कि उनके चक के बीच में चक मार्ग निकल रहा है। चकबंदी में कब्जा परिवर्तन के समय कर्मियों द्वारा जिस स्थान पर उन्हें जमीन दी गई थी, उसी पर वह काबिज हैं। मंडलायुक्त ने राजस्व निरीक्षक को पुलिस की मौजूदगी में चक मार्ग के साथ-साथ उनके चक का भी पैमाइश करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, अशर्फी लाल, अवधेश श्रीवास्तव, अभय शंकर त्रिपाठी, दिनेश सिंह, वीर सिंह, संजीव यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सोनहा संवाद के अनुसार, तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस व राजस्व से संबंधित कुल दो मामले आए। किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। बनकटी संवाद के अनुसार, लालगंज में दो राजस्व व एक पुलिस के मामले आए। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने समस्या का समाधान किया। नेवारी निवासी अनुरूद्ध कुमार मिश्रा का जमीन विवाद न्यायालय में चलने की वजह से दोनों पक्ष को यथास्थिति बरकरार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, कुल आठ मामलों की थाने में सुनवाई हुई। नायब तहसीलदार पूजा वर्मा तथा नायब तहसीलदार विजय गुप्ता ने समस्याओं के निस्तारण के लिए राजस्व तथा पुलिस टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीओ रुधौली थाने पर एक बजे पहुंचे। सुबह से हो रही बरसात के कारण मुंडेरवा थाने पर एकमात्र फरियादी पहुंचे थे। सुबह से दो बजे तक कुम्हिया मिश्रौलिया ग्राम के नाली विवाद के एक फरियादी ही मुंडेरवा पहुंचे। टीम गठित कर उसे निस्तारण करने को कहा। मुंडेरवा थाने का निरीक्षण भी किया। थाने के रख रखाव की प्रशंसा की।