{"_id":"6990d017dd440282e30203ed","slug":"solution-day-complainants-get-assurance-basti-news-c-207-1-bst1005-153235-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : फरियादियों को मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : फरियादियों को मिला आश्वासन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले के 14 थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन करके पीड़ितों की शिकायतें सुनी गई। कोतवाल दिनेश चौधरी ने थाना समाधान दिवस में पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार नायब तहसीलदार भानपुर पूजा वर्मा ने थाना दिवस में सुनवाई की। यहां आए कुल सात राजस्व मामले को सुनते हुए निराकरण के लिए निर्देशित किया। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह मौजूद रहे।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार थाना परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कुल 10 मामले आए, सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे, इसमें से एक का निस्तारण हुआ।
सुशील उपाध्याय, उप निरीक्षक मुरलीधर मिश्रा, उप निरीक्षक प्रमोद नायक, कामोद कुशवाहा, अमित यादव मौजूद रहे। कलवारी संवाद के अनुसार, थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को लगे समाधान दिवस में राजस्व संबंधित कुल 24 मामले आए जिसमें मौके पर चार मामले का निस्तारित हो सका।
विज्ञापन
शेष मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारित करने का आदेश दिया गया।