फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SO and the soldiers spat

एसओ और सिपाहियों में कहासुनी हुई

Sun, 29 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 29 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 नगर थाने के एसओ ओंकार सहाय की ओर से चुनाव ड्यूटी पर नगर थाने के सिपाहियों के रात में न लौटने के कारण उनके खिलाफ जीडी पर रपट लिख दी। सुबह थाने पर पहुंचे सिपाहियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह भड़क गए। सूत्रों के मुताबिक जानकारी के बाद एसओ और सिपाहियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


नगर थाने के कुछ सिपाहियों की पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शनिवार को मतदान केंद्रों पर ड्यूटी लगी थी। रात में बैलेट बॉक्स जमा कराते देर होने के कारण ड्यूटी पर गए कई सिपाही रात में थाने पर नहीं लौट पाए। इससे नाराज एसओ इसे लापरवाही मानते हुए उन सिपाहियों के जीडी पर रपट लिख दी।
विज्ञापन


रविवार सुबह जब वह थाने पर पहुंचे तो पता चला कि उनके खिलाफ एसओ ने रपट लिख दी है। इससे सिपाही नाराज हो गए और उन्होंने एसओ से रपट लिखने का कारण पूछा। इस पर एसओ और सिपाहियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ ओंकार सहाय ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें देर होने पर कोई सूचना नहीं दी। इस कारण उन्होंने जीडी में रपट लिख दी। सुबह पता चलने पर उन्हें जानकारी दे दी गई।


 नोकझोंक या विवाद जैसी कोई बात नहीं है। सीओ कलवारी तनवीर अहमद खान ने कहा कि अधिकृत तौर पर उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।

यदि एसओ ने चुनाव ड्यूटी पर गए सिपाहियों के विरुद्ध रपट लिखी है तो रपट जीडी हंगामा वापसी के तहत रद्द कराई जाएगी।सिपाहियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed