फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Snatched 20 thousand from female shopkeeper and ran away

महिला दुकानदार से 20 हजार छीनकर भागे उचक्के

Wed, 16 Jun 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Snatched 20 thousand from female shopkeeper and ran away
महिला दुकानदार से 20 हजार छीनकर भागे उचक्के
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज कस्बे में चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी ने से उचक्के बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उचक्कों की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में कस्बा निवासी बृजेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे उनकी पत्नी संतोष देवी मेडिकल स्टोर पर थीं। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने कुछ दवा मांगी। वह दवाई ला ही रही थीं कि एक कंबल विक्रेता आ गया। उनकी पत्नी ने कंबल लेने से इंकार कर दिया तो दवा लेने वाला व्यक्ति अपने आपको टेंट हाउस संचालक बताते हुए कंबल की आवश्यकता बताकर आपस में मोलभाव करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी पत्नी काउंटर से 20 हजार रुपये निकालकर घर के अंदर रखने जाने लगीं। तभी दोनों ने एक साथ उनसे रकम छीन ली और कंबल छोड़ कर दुकान के सामने खड़ी की मोटरसाइकिल से भाग निकले। घटना की जानकारी पर लोग हैरान रह गए। सहसा कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा था कि दिनदहाड़े कस्बे में ऐसी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुकान और अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज के निरीक्षण के साथ उचक्कों को पकड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपितों के चेहरे पहचानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed