फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Smuggler from Bihar arrested at railway station with 48 bottles of liquor.

Basti News: 48 शीशी शराब के साथ बिहार का तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Smuggler from Bihar arrested at railway station with 48 bottles of liquor.
बस्ती। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से एक युवक को जीआरपी पुलिस मंगलवार को शाम को अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है, आरोपी एक बैग में कुछ अवैध शराब को लेकर बिहार जाने के फिराक में था, तभी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो पर एक युवक काले रंग का बैग लेकर खड़ा था, तभी थाने के उप निरीक्षक विजयकांत यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव और अर्जुन गुप्ता ने संदेह के आधार पर युवक से पूछताछ करने लगे तो वह पुलिस को देख घबराने लगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें 48 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसकी कुल कीमत 5280 रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान चंदन कुमार ग्राम बाजीतपुर बमबैया टोला नव टोलिया थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि बिहार में शराब बंद होने के कारण वहां महंगे दामों पर शराब मिलती है और वह यूपी से अलग-अलग जगह से शराब खरीद कर इकट्ठा करता है और उसे चोरी छुपे ट्रेनों से बिहार ले जाकर महंगे दामों पर बेचता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed