फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Smart Phone Distributed

स्मार्ट फोन की मदद से आसान होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Sun, 15 May 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Smart Phone Distributed
स्मार्ट फोन की मदद से आसान होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
विज्ञापन

बस्ती। जनपद के 25 महाविद्यालयों में शनिवार को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार जय रामराज महिला डिग्री कॉलेज पड़री बाबू परशुरामपुर में हर्रैया विधायक अजय सिंह ने छात्राओं को 46 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया। विधायक ने कहा कि सरकार महिलाओं व बेटियों के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है।

इसी क्रम में बेटियों को स्मार्ट फोन तथा लैपटॉप देकर उनको आधुनिक तकनीकों से जोड़ रही है। स्मार्ट फोन के माध्यम से बेटएियां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां आसानी से कर सकती हैं। मौके पर बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी, श्रीश पांडेय, आशुतोष प्रताप सिंह, डॉ. वशिष्ठ मुनि पांडेय, राम वचन उपाध्याय, सुकांत पांडेय, विभा पांडेय आदि मौजूद रहीं। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर में सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल ने 273 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया। वितरण मजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट फोन छात्राओं की पढ़ाई को आसन बनाएगा। इसकी मदद से वे तमाम कठिन विषयों को आसानी से समझ सकती हैं। मौके पर प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, उपेंद्र नारायण शुक्ल, राजेश प्रसाद द्विवेदी, आशुतोष कुमार त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed