{"_id":"69d2b92d98df184eee07dadd","slug":"skp-academy-defeated-dubaulia-team-by-102-runs-basti-news-c-207-1-bst1005-156227-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसकेपी एकेडमी ने दुबौलिया की टीम को 102 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसकेपी एकेडमी ने दुबौलिया की टीम को 102 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन
विजेता टीम खिलाड़ियों के साथ आयोजक मंडल के लोग स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में चल रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को चौथा मुकाबला खेला गया। जिसमें एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने दुबौलिया के गौरव क्रिकेट एकेडमी को 102 रनों से हरा दिया।
निर्धारित 35 ओवर के मैच में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी बस्ती ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट के नुकसान पर 266 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नीलमणि ने 71 रनों की पारी खेली। खालसा सिंह ने 42 और युवराज कुमार ने 31 रन बनाए। गौरव क्रिकेट एकेडमी दुबौलिया की तरफ से विशाल, कुलदीप पांडेय ने दो-दो विकेट जबकि रवि, श्याम और शुभम प्रजापति ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरव क्रिकेट एकेडमी दुबौलिया की टीम 32.1 ओवर में 164 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम की ओर से ऋषभ ने 31, हर्ष पांडेय ने 30 और प्रिंस जायसवाल ने 21 रन बनाएं।
विज्ञापन
कोच आलोक वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजक मंडल ने सम्मानित किया।