{"_id":"78c47fc2cd86fb2b0941561545fa29ee","slug":"skirt-tied-at-the-elderly-woman-fell-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधे से घाघरा में गिरी बुजुर्ग महिला,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधे से घाघरा में गिरी बुजुर्ग महिला,मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी थाना क्षेत्र में गौरिया नैन गांव के निकट घाघरा पर बने बंधे
विज्ञापन
से फिसलकर गिरने से नदी में डूबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। गांव के
लोगों ने नदी से शव को जैसे तैसे निकाला। छावनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर
शव को कब्जे में ले लिया।
थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव की रहने वाली कैलाशपती(68) पत्नी रामदीन प्रतिदिन की तरह रविवार को भी सुबह घाघरा से सटे बने गौरिया नैन बंधे पर टहलने गई थी। सुबह सात बजे के बीच टहलते टहलते अचानक न जाने कैसे उनका पैर बंधे से फिसल गया और वह बंधे से सीधे नदी में जा गिरी।
आस पास के लोगों उन्हें गिरते देख तो शोर मचाया। जब तक लोग बंधे के नीचे पहुंचकर कैलाशपती को बचाने का उपाय करते तब तक वह नदी में डूब चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना छावनी पुलिस को दी। इधर ग्रामीणों ने नाव, लग्गी आदि के सहारे शव की खोजकर उसे बाहर निकाला।
इसके बाद मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।