फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six schools found closed during investigation

जांच में छह विद्यालय मिले बंद एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण आदेश

Tue, 01 Dec 2020 07:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Six schools found closed during investigation
जांच में छह विद्यालय मिले बंद
विज्ञापन

बस्ती। रामनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का हाल जनाने के लिए बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ला, बीईओ और जिला समंवयकों की टीम ने 75 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें छह विद्यालय बंद मिले और कई अध्यापक अनुपस्थित पाये गए। अनुपस्थित तथा विद्यालय बंद होने पर शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए आदेशित किया है।

विद्यालयों में कंपोजिट धन से चल रहे रंगाई पुताई, ब्लैकबोर्ड, रैम्प, विद्युतीकरण, कायाकल्प योजना, ड्रेस वितरण को जांचा गया। जांच में प्राथमिक विद्यालय बनवधिया में पांच अध्यापक अनुपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवधिया, प्राथमिक विद्यालय बेइली, प्राथमिक विद्यालय मलपुरवा, प्राथमिक विद्यालय कड़जहना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैदौला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंधरिया बुजुर्ग जांच में बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय पचासी में शिक्षामित्र किरन पाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करैली अध्यापक नंदलाल अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed