फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six members of a cyber fraud gang arrested

Basti News: साइबर ठगी करने वाले गिरोह के छह गुर्गे गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Six members of a cyber fraud gang arrested
गिरफ्तार किए गए सभी छह साइबर अपरा​धियों को भेजा गया जेल- पुलिस
बस्ती। कोतवाली, लालगंज और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रविवार को फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के छह गुर्गों को गिरफ्तार कर किया है।
विज्ञापन

तीन अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों की जांच में पुलिस को अब तक 38 बैंक खाते मिले हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया गया। इन खातों से जुड़े अलग-अलग राज्यों से 74 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। इनमें तीन शिकायतें बस्ती जिले की हैं। पुलिस के अनुसार अब तक चार करोड़ 49 लाख 61 हजार 225 रुपये की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस प्रेक्षागृह में डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी अभिनन्दन ने संयुक्त प्रेस वार्ता में ब्योरा बताया। बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य लोगों को सरकारी योजना, इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग और फ्री में बैंक खाता खोलने का लालच देकर खाते खुलवाते थे। खाते खुलने के बाद पासबुक, एटीएम, चेकबुक और लिंक सिम अपने कब्जे में रख लेते थे। बाद में इन्हीं खातों के जरिए कई राज्यों में की गई साइबर ठगी की रकम को निकालते थे। विरोध करने पर पीड़ितों को धमकाया भी जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed