फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six lakh rupees will be recovered from the secretary and junior engineer.

Basti News: प्रधान, सचिव व अवर अभियंता से होगी छह लाख की वसूली

Fri, 15 Sep 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees will be recovered from the secretary and junior engineer.
बस्ती। हर्रैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुइली में मनरेगा के तहत नियम विरुद्ध नाले की सफाई का मामला सालभर पहले सामने आया था। पंचायत ने सफाई के नाम पर करीब छह लाख रुपये खर्च कर दिए थे। अगस्त 2022 में पंचायत के ही रामकिशुन ने शिकायत की, जिसके बाद जब डीएम ने जांच कराई तो प्रधान, सचिव और अवर अभियंता दोषी पाए गए। अब डीएम अंद्रा वामसी ने तीनों लोगों से सफाई के नाम पर खर्च किए गए छह लाख रुपये की वसूली का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सचिव व अवर अभियंता पर विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है। शिकायत पर डीपीआरओ और सहायक अभियंता सरयू नहर खंड चार ने जांच की। रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन सचिव दयानंद वर्मा और अवर अभियंता रुद्रदेव स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रधान हृदयलाल ने जांच से असंतुष्टित जताते हुए दोबारा जांच की मांग की। प्रधान की मांग पर उपायुक्त मनरेगा, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड व अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी ने जांच की। जिसमें नियम विरुद्ध नाला सफाई का कार्य कराने में प्रधान हृदयलाल, तत्कालीन सचिव दयानंद वर्मा व अवर अभियंता रुद्रदेव दोषी पाए गए। प्रोजेक्ट पर खर्च की गई कुल धनराशि के सापेक्ष प्रत्येक से एक तिहाई 1.99 लाख रुपये की वसूली का डीएम ने आदेश दिया है।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी जांच में पाए गए दोषी
मामले की दूसरी बार जांचकर अफसरों ने 28 जून 2023 को आख्या सौंपी। जिसके अनुसार, रवई नाले में दो प्रोजेक्ट को दिखाते हुए 500 मीटर लंबा नाला खुदाई व सफाई का काम कराया गया। इस काम में 59,8,317 रुपये खर्च हुए। अफसरों ने आख्या में लिखा है कि ग्राम पंचायत मुईली के क्षेत्र में रवई नाले का हिस्सा पड़ता है। इस नाले की सफाई वित्तीय वर्ष 2020-21 में सरयू खंड चार ने कराया था। दूसरी बार ग्राम पंचायत ने बिना अनापत्ति प्रमाण-पत्र के एक सात तीन माह बाद ही नाले की सफाई करा दिया। इससे स्पष्ट है कि ग्राम पंचायत ने अपने अधिकार क्षेत्र से हटकर नाले की सफाई कराया। जिसमें प्रधान, सचिव व अवर अभियंता दोषी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed