फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six baraatis injured in pickup-Bolero collision

Basti News: पिकअप-बोलेरो की टक्कर में छह बराती चोटिल

Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Six baraatis injured in pickup-Bolero collision
कप्तानगंज/छावनी (बस्ती)। फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा के पास पिकअप की टक्कर से बोलेरो में सवार छह बराती चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने चोटिल बरातियों का इलाज कराया। हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के महराजगंज दहलवा गांव के किसाने गुप्ता के घर से बरात बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के विशेसरगंज बाजार में आई थी। जयमाल के बाद बोलेरो में सवार होकर कुछ बराती लौट रहे थे। रविवार की रात दो बजे छावनी क्षेत्र के बबुरहवा चौकड़ी टोल प्लाजा के पास पीछे से पिकअप ने बोलेरो में टक्कर मार दी। बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे की तरफ चली गई। चालक की सूझबूझ से पलटने से बच गई।
विज्ञापन

हादसे बोलेरो चालक उमेश पांडेय निवासी बबहाने, उनके बगल बैठे विनोद कुमार निवासी महाराजगंज थाना खोड़ारे जिला गोंडा और पीछे बैठी महिला सुनीता समेत छह लोग घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed