{"_id":"621e61496815b565de1b02df","slug":"sisodia-in-aap-road-show-basti-news-gkp42860390","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के साथ रोड शो कर दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के साथ रोड शो कर दिखाई ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार के लिए नौजवान, शिक्षा के लिए छात्र हैं परेशान : सिसोदिया
रुधौली (बस्ती )। भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश के नौजवान रोजगार और छात्र शिक्षा के लिए परेशान हैं। महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिंता सताती है तो आम जनता महंगाई से परेशान है। खाद-बीज की बढ़ती कीमत से किसानों की कमर टूट गई है। यह बात दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को बस्ती में आयोजित रोड शो के दौरान कही।
रुधौली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पुष्करादित्य सिंह के समर्थन में आयोजित रोड शो में सिसोदिया भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि यूपी में स्कूल, अस्पताल, सड़क, पानी और बिजली की व्यवस्था बदहाल है। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो यहां भी दिल्ली की तर्ज पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सिसोदिया पार्टी प्रत्याशी के साथ लक्ष्मणपुर चौराहे पर रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने बरहुआ, नारायणपुर, जिनवा, देईपार, पचमोहनी, खरहरा, सोनहा, रनेथू, बैड़वा, भानपुर, रामनगर, दुबौली, सगरा आदि स्थानों का भ्रमण भी किया।
रोड शो में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी, रफीक अहमद पप्पू, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, विजेंद्र सिंह, विचित्र मणि पांडेय, रत्नाकर पांडेय, विपिन पांडेय, गोपाल सिंह, दीपू सिंह, अखिल सिंह, सूरज यादव, शिवम सिंह, मनमोहन त्रिपाठी, राकेश चौधरी, रणविजय सिंह पटेल, विजेंद्र सिंह, अंकित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।