{"_id":"699b5d088c7a569bbc04dc6d","slug":"sir-add-names-of-eligible-voters-to-the-list-blo-basti-news-c-207-1-bst1006-153733-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ें बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ें बीएलओ
विज्ञापन
बस्ती। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज तथा विकास प्राधिकरण परिसर में स्थापित मतदेय स्थल का रविवार को निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा किसी भी पात्र का नाम छूटने न पाए।
डीएम ने मतदेय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, बीएलओ की उपस्थिति तथा प्राप्त आपत्तियों-दावों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में फार्म 6, 7, व 8 उपलब्ध पाए गए। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर सत्यापन कार्य को गंभीरता से पूर्ण करें।
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पुनरीक्षण कार्य संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।