{"_id":"5a85d1f54f1c1b5e028b58a1","slug":"sic-warned-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईसी ने कसे डॅाक्टरों के पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईसी ने कसे डॅाक्टरों के पेच
basti
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के साथ बैठक करते एसआईसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों की बाहर से दवा लिखने की शिकायत को लेकर एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। बृहस्पतिवार को वह डॉक्टरों की बैठक कर उन्होंने हर हाल में अस्पताल की दवा लिखने के निर्देश दिए। चेताया कि यदि निर्देश का पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल के एसआईसी कार्यालय में दोपहर एक बजे अस्पताल के सभी डॉक्टरों को बैठक के लिए बुलाया गया। यहां उन्होंने बारी-बारी से अस्पताल में आने वाले मरीजों के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद ओपीडी में आने वाले मरीजों को दवा अस्पताल से दिए जाने के निर्देश दिए। डॉक्टरों से बातचीत में यह उभर कर सामने आया कि अस्पताल के दवाओं की सूची उनके पास नहीं है। इसके बाद एसआईसी ने तत्काल दवा के स्टोर प्रभारी पीके पांडेय को तलब कर सभी डॉक्टरों के पास दवाओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ. आशीष नरायन त्रिपाठी, डॉ. विजय यादव, डॉ. रामजी सोनी, डॉ. गौरव सचान, डॉ. वीके वर्मा, डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ. बीके श्रीवास्तव, डॉ. एसके कन्नौजिया सहित तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।